उदयपुरवाटी, केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के उपायुक्त बीएल मारोडिया ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के अग्रणी शिक्षा संस्थान पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने पीएमश्री योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण किया एवं इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उपायुक्त ने आगामी सत्र के लिए पीएमश्री के कार्यों को और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए। विद्यालय में पिछले दो सप्ताह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलकूद कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से भी बातचीत की एवं खेलों में बेहतर परिणाम देने हेतु बच्चों को प्रोत्साहित किया। खिलाडियों से चर्चा के दौरान उन्होंने पूछा कि खेलों को और भी बेहतर करने के लिए किन- किन सुविधाओ का उपलब्ध करवाया जाना आवश्यक है। उन्होने कहा कि संगठन समस्त सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए तत्पर है। इस दौरान उपायुक्त के साथ पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीकर के प्राचार्य कैलाश चंद मीना, विद्यालय के प्राचार्य मनवीर सिंह मीना मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / केंद्रीय विद्यालय इंद्रपुरा का उपायुक्त बीएल मारोड़िया ने किया औचक निरीक्षण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

