Hindi News / नीमकाथाना / जिला प्रशासन ने किया रात्रि चौपाल कार्यक्रम घोषित

जिला प्रशासन ने किया रात्रि चौपाल कार्यक्रम घोषित

अक्टूबर माह में होगी चार रात्री चौपाल

नीमकाथाना, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर आम लोगों के राज्य सरकार से संबंधित अभाव-अभियोग और समस्याओं की नीमकाथाना जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता के साथ सुनवाई कर समुचित समाधान किया जा रहा है। इस क्रम में अक्टूबर माह के लिए रात्रि चौपाल शिविरों का कार्यक्रम घोषित किया गया है। पहली रात्रि चौपाल आठ अक्टूबर मंगलवार को आयोजित होगी।
जिले में इस माह कुल 4 रात्रि चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पहली चौपाल मंगलवार 8 अक्टूबर को नीमकाथाना की ग्राम पंचायत भूदोली में होगी। उसके बाद 15 अक्टूबर को श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत फूटाला, 22 अक्टूबर को उदयपुरवाटी की ग्राम पंचायत मणकसास और 29 अक्टूबर को खेतड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेफरागुवार में रात्रि चौपाल शिविर आयोजित होंगे। इन समस्या-समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur