नीमकाथाना, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 11 जनवरी की बैठक में स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ राज्य सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही खान विभाग सहित पांच विभागों द्वारा संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला प्रशासन नीमकाथाना के द्वारा तीसरे दिन भी अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रही । जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने बताया कि जिले की संयुक्त टीमें खनन माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही कर रही है । जिले की संयुक्त टीमों के द्वारा बुधवार को अवैध खनन एवं परिवहन के 5 प्रकरण दर्ज किए गए वहीं 4 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई । अवैध खनन में लिप्त 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाकर कुल 1724 टन खनिज जप्त किया गया । बुधवार को नीमकाथाना जिला प्रशासन के खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने कालीखेड़ा वन क्षेत्र से निकलने वाले खनिज से भरे वाहनों के रास्ते को वन क्षेत्र में होने के कारण जे.सी.बी. मशीन से अवरूद्ध किया । पुलिस थाना डाबला क्षेत्र के ग्राम झालरा में कल रात्रि में बजरी के 2 स्टॉक जब्त किये गये व 2 एफआईआर दर्ज करवाई गई । खनन विभाग में टोडा में अवैध बजरी का परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई ।
Hindi News / नीमकाथाना / जिला प्रशासन का अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

