Hindi News / नीमकाथाना / जिला कलक्टर ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के दिए निर्देश

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान – जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज

नीमकाथाना, आगामी त्योहारों के मध्यनजर जिले में खाद्य पदार्थों की जांच एवं नमूने लेने के साथ मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा । दीपावली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके लिए जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीमें जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए मावा, घी, बेकरी, मिठाई विक्रेताओं के यहां निरीक्षण कर सैंपल लेने की कार्रवाई करेगी । उन्होंने अधिकारियों को अभियान के दौरान अवधि पर खाद्य सामग्री को नष्ट करवाने व सीजर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur