Hindi News / नीमकाथाना / जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

कहा- प्रभावशाली व गरिमापूर्ण हो गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन

नीमकाथाना, जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में जिला मुख्यालय पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें। समारोह से जुड़े सभी आयोजन प्रभावशाली, गरिमापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपादित किए जाएं। सभी अधिकारीगण रूचि लेकर काम करें और सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें ताकि ऎनवक्त पर किसी भी प्रकार कि असुविधा न रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित दिव्यांगों के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। गणतंत्र दिवस पर सम्मनित होने वाले कार्मिकों के लिए समय से नाम भिजवाए जाएं तथा ध्यान रहे कि अच्छे, कर्मठ व उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले कार्मिक को सम्मान मिले। उन्होंने समारोह के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली एवं सफाई व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण, आवागमन सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस को सवेरे 9 बजे नेहरू पार्क नीमकाथाना में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया जाएगा। मार्चपास्ट एवं बैंड वादन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल का सन्देश पठन किया जाएगा। इसके बाद शहीद वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur