Hindi News / नीमकाथाना / नीमकाथाना में जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

नीमकाथाना में जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

75वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह

नीमकाथाना, जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नेहरू पार्क में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया और सलामी गार्ड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर पुलिस, आरएसी, एनसीसी एवं स्काउट गाइड आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा पीटी परेड की प्रस्तुति की गई । स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नवगठित जिला नीमकाथाना के पहले मुख्य समारोह में फ्यूचर ऑफ नीमकाथाना थीम पर आधारित झाकियां निकाली गई। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गये ।

शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए
इससे पहले जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने 75वें गणतंत्र दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur