Hindi News / नीमकाथाना / जिला परिषद लोकपाल ने इंद्रपुरा में शिकायत व केड, मैनपुरा में ऑडिट कार्य का किया निरीक्षण

जिला परिषद लोकपाल ने इंद्रपुरा में शिकायत व केड, मैनपुरा में ऑडिट कार्य का किया निरीक्षण

उदयपुरवाटी, नरेगा लोकपाल महावीर प्रसाद तोगड़िया ने बुधवार को केड, मैनपुरा एवं इंद्रपुरा ग्राम पंचायतो का निरीक्षण किया गयाI ग्राम पंचायत केड में सामाजिक अंकेक्षण कार्य का निरीक्षण किया गया। कनिष्ठ सहायक रेनु का रिकॉर्ड सुव्यवस्थित पाया गया। एवं सामाजिक अंकेक्षण बीआरपी संजू कुमारी का कार्य संतोषजनक पाया गया। ग्राम पंचायत मैनपुरा में 2 वीआरपी संजु और किरन अनुपस्थित पायी गयी। बीआरपी सुधीर कुमार का कार्य भी संतोषजनक पाया गया। लोकपाल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। ग्राम पंचायत इन्द्रपुरा में दयानंद वार्ड पंच की सरपंच के खिलाफ की गयी शिकायत की जांच कर मोका निरीक्षण किया गया। कनिष्ठ सहायक अनुपस्थित पायी गयी। इस दौरान लोकपाल के साथ आईईसी समन्वयक अजीत सिंह बिजारणिया, रमेश सिंह जिला परिषद साथ रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur