Hindi News / नीमकाथाना / जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 जुलाई को

जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 जुलाई को

नीमकाथाना, आमजन की समस्या सुनने व सामाधान करने के लिए गुरुवार 18-07-2024 को नीमकाथाना कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 11ः00 बजे से 2ः00 बजे तक जनसुनवाई होगीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। इसमें जिला कलेक्टर के द्वारा आमजन की समस्याओं और अभाव, अभियोग को सुना जाएगा । कलक्टर शरद मेहरा स्थानीय जिला वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देंगे । पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में जन समस्याओं का निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक आने वाली विभिन्न परिवेदनाओं का शुरुआती स्तर पर ही निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur