Hindi News / नीमकाथाना / जिला स्तरीय जनसुनवाई कल

जिला स्तरीय जनसुनवाई कल

नीमकाथाना , आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने के दृष्टि से जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई 21 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित की जाएगी । अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल महला ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओं को सुना जाएगा जिसमें जिले के सभी उपखण्ड अधिकारी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारी जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur