अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा द्वारा शुक्रवार को तहसील श्रीमाधोपुर के पटवार हल्का अरनिया के सार्वजनिक रास्ते से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाकर रास्ता सुचारू किया गया। गौरतलब है कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा गत सप्ताह अरनिया से मुंडरू जाने वाले रास्ते पर 2.25 करोड़ रुपए का सड़क नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया था, जिस पर निर्माण कार्य के दौरान सरपंच प्रतिनिधि अरनिया सीताराम बाडीगर द्वारा अतिक्रमण के कारण रास्ता निर्माण कार्य अवरूद्ध होने की शिकायत करने पर तहसीलदार श्रीमाधोपुर द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की समझाइश कर सहमति से जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाकर सड़क निर्माण कार्य सुचारू करवाया गया। अतिक्रमण हटने पर ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / सार्वजनिक रास्ते से हटाया अतिक्रमण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

