अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] बुधवार को तहसीलदार श्रीमाधोपुर जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चीपलाटा के खेल मैदान खसरा नंबर 298/4 को जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण मुक्त करा कब्जा विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चीपलाटा में विद्यालय को खेल मैदान के लिए वर्ष 2017 में भूमि आवंटित की थी, परंतु बजट अभाव में चारदीवारी नहीं होने से ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान की सीमा पर कच्चे पक्के अतिक्रमण कर लिए थे व संस्था प्रधान के नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर चीपलाटा रात्रि चौपाल में संस्था प्रधान तुलसीराम कुलदीप द्वारा जिला कलेक्टर नीमकाथाना को परिवाद प्रस्तुत कर अतिक्रमण हटाने की गुहार की थी, जिस पर मिले निर्देशों की पालना में तहसीलदार श्रीमाधोपुर जगदीश प्रसाद बैरवा, पटवारी हल्का चीपलाटा अशोक वर्मा व भू अभिलेख निरीक्षक जयप्रकाश मिठारवाल की संयुक्त टीम द्वारा मौके से अतिक्रमण हटाकर कब्जा विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द कर चारदीवारी निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। अतिक्रमण हटने पर ग्रामीणों द्वारा प्रशासन आभार व्यक्त किया गया। पिछले छह माह में श्रीमाधोपुर तहसील प्रशासन द्वारा जलालपुर, फुटाला, हांसपुर, नांगलभीम, किशनपुरा व सांवलपुरा तंवरान आदि विद्यालयों के खेल मैदान अतिक्रमण मुक्त करवाया जा चुके हैं।
Hindi News / नीमकाथाना / विद्यालय के खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

