Hindi News / नीमकाथाना / स्थानांतरण पर तहसीलदार को दी विदाई

स्थानांतरण पर तहसीलदार को दी विदाई

तहसीलदार सुनील मील का हुआ साजूं नागौर के लिए स्थानांतरण

नीमकाथाना, तहसीलदार सुनील कुमार मील का स्थानांतरण साजूं जिला नागौर के लिए हो जाने पर शुक्रवार को नीमकाथाना कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी । इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने जिला प्रशासन की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला, नीमकाथाना एसडीएम राजवीर सिंह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश गाड़ोदिया, जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा, रामावतार यादव, मुकेश, राकेश, महेश, अनिल, मुकेश सैनी, भू अभिलेख निरीक्षक झुथाराम सहित कलेक्ट्रेट के कार्मिक उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur