Hindi News / नीमकाथाना / शाकंभरी सकराय धाम में पांचवा फागोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम 6 मार्च से

शाकंभरी सकराय धाम में पांचवा फागोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम 6 मार्च से

मां शाकंभरी सेवा समिति सकराय धाम के तत्वाधान में होगा फागोत्सव का आयोजन

उदयपुरवाटी, निकटवर्ती धार्मिक तीर्थस्थल शाकंभरी सकराय धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी सेवा समिति सकरायधाम के तत्वाधान में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फागोत्सव का आयोजन 6 व 7 मार्च 2025 को सकराय धाम परिसर में किया जाएगा। जिसमें 6 मार्च 2025 को मंगल पाठ, भजन उत्सव चुनरी उत्सव, मेहंदी उत्सव, मैया का खजाना, फूलों की होली, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। दुसरे दिन 7 मार्च 2025 को सुबह मैया को सिरा पूरी का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाएगा। उसके बाद उदयपुरवाटी से सकरायधाम तक पैदल ध्वज यात्रा का आयोजन होगा। जिसमें भक्त नाचते गाते ध्वज के साथ मैया के दरबार पहुंचेंगे और शाम को भंडारे में सभी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। समिति की कोर कमेटी ने बताया कि इस बार महोत्सव में श्रद्धालु देश-विदेश के कोने-कोने से माता का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए समिति के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur