Hindi News / नीमकाथाना / भारतीय किसान संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न

भारतीय किसान संघ का प्रथम अधिवेशन संपन्न

नीमकाथाना जिला का प्रथम अधिवेशन नई कार्यकारिणी के साथ संपन्न

उदयपुरवाटी, नीमकाथाना रीको स्थित अरावली शिक्षण संस्थान में भारतीय किसान संघ का जिला अधिवेशन हुआ। अधिवेशन की शुरुआत भारत माता, भगवान बलराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संघ के सीकर विभाग संगठन मंत्री नीरज कुमार ने अधिवेशन की रूपरेखा बताई। इसके बाद सभी तहसील से आए हुए किसानों का परिचय हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद हनुमानगढ़ ने भारतीय किसान संघ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों के लिए किसानों का संगठन है।
प्रांत महामंत्री सांवर मल सोलेट ने बताया कि नए जिला नीमकाथाना के यह प्रथम जिला अधिवेशन है। प्रथम अधिवेशन में इतनी संख्या आई है इससे लगता है कि अब किसान जाग रहा है। किसान भारतीय किसान संघ से जुड़कर देश का भंडार भरने का काम करेंगे। आजादी के 70 वर्ष बाद भी किसान आत्महत्या कर रहा है तो यह चिंता का विषय है। जब तक किसान समृद्ध नही होगा तब तक देश समृद्ध नही होगा। किसानों को संगठित होकर देश को विकसित भारत का निर्माण करने में अहम योगदान होगा। दंतोपंत ठेंगड़ी ने किसानों के हित में सोचते हुए किसान संघ की स्थापना की। दिल्ली में हुए किसान संघ के किसानों ने आंदोलन कर दुनिया को यह दिखाया की अनुशासन से भी आंदोलन हो सकता है। आज जो किसानों की फसल ऋण मिल रहा है उसके लिए किसान संघ ने आवाज उठाई। समर्थन मूल्य में जो खामिया है उनको भी दूर करने के लिए किसान संघ प्रयासरत हैं। किसानों की छोटे छोटे मुद्दे किसान संघ उठाने का काम करता है। सीकर जिलाध्यक्ष डॉ बृजमोहन शर्मा ने किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं को निदान के बारे में जानकारी दी। प्रदेश सहकारिता प्रमुख गजानंद कुमावत ने गीत के माध्यम से किसानों को संगठित होकर देश के समृद्ध किसान बनने के लिया उत्साहित किया। प्रांत अध्यक्ष कालूराम बांगड़ा ने अपने अधक्षीय उद्बोधन में पुराने जमाने में किसानों की स्थिति को बताते हुए किसानों को फिर से समृद्ध बनाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रान्त प्रचार प्रमुख दिनेश गौरसिया, रतनलाल यादव नीमकाथाना, मूलचंद सैनी पाटन, पाबूदान सिंह खेतड़ी, राजेन्द्र बिजारनिया श्रीमाधोपुर, अशोक बोहरा उद‌यपुरवाटी, मक्खन गुर्जर अजीतगढ़, झाबर बाजीया, विश्व हिन्दु परिषद जिलाअध्यक्ष मनोज बंशीया, समंदर सैनी, धन्नाराम सैनी, शंकर चेतानी सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

जिला कार्यकारिणी का गठन

अधिवेशन के दूसरे सत्र में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी कालूराम बांगड़ा के निर्देशन में जिला कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सतवीर सामोता जिलाध्यक्ष, शम्भू गुर्जर जिलामंत्री, समंदर सैनी, सहमंत्री, सुनीता यादव महिला प्रमुख, दिनेश यादव युवा प्रमुख, डॉ. सुनीता रुलानिया महिला सह प्रमुख, रणवीर कुड़ी, किशन खेतड़ी, हरिसिंह रुलानिया, महावीर खरा, रामनिवास ताखर को सदस्य बनाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur