Hindi News / नीमकाथाना / उज्जैन से आए गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष का गौ सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत

उज्जैन से आए गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष का गौ सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत

उदयपुरवाटी हिंदू गौ सेवा समिति के सदस्यों ने कमांडो फोर्स के अध्यक्ष दीपक राठौड़ का किया स्वागत

उदयपुरवाटी, कस्बे में धनावता रोड़ पर स्थित घायल गोवंश उपचार केंद्र पर हिंदू माता गौ सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा समिति के अध्यक्ष अमित जांगिड़ के नेतृत्व में उज्जैन से आए गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष दीपक राठौड़ का भव्य स्वागत किया। हिंदू गौ सेवा समिति के सदस्य बाबा अशोक सैनी ने बताया कि गौ रक्षा कमांडो फोर्स के अध्यक्ष दीपक राठौड़ का एक दिवसीय उदयपुरवाटी दौरे पर आए थे। जिनका गौ सेवा समिति के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उपचार केंद्र के निरीक्षण में घायल गोवंश को लाने के लिए एंबुलेंस की कमी को देखते हुए दीपक राठौड़ ने जल्द ही एंबुलेंस की व्यवस्था का आश्वासन दिया। जिससे गौ माता का समय पर उपचार केंद्र में लाकर उपचार किया जा सके। इस दौरान मुकेश सैनी, राजेश सैनी, सुनील सैनी, कैलाश सैनी, विश्वास शर्मा, प्रदीप सैनी, गोपाल शर्मा, रोहित तंवर, रोहिताश, रितेश जांगिड़ सहित हिंदू गौ सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur