Hindi News / नीमकाथाना / पूर्व सैनिक दिवस पर गौरव सेनानियों एवं विरांगनाओं को किया गया सम्मानित

पूर्व सैनिक दिवस पर गौरव सेनानियों एवं विरांगनाओं को किया गया सम्मानित

नीमकाथाना, राष्ट्र की सेवा में हमारे वेटरन्स/भूतपूर्व सैनिकों के बलिदान का सम्मान करने के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नीमकाथाना में सशस्त्र बल वेटरन दिवस -2024 मनाया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज शामिल हुई। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने कहा कि आज वेटरन डे है और मुझे गर्व है कि मैं इस शहीदों वाले जिले की पहली कलेक्टर हूं । उन्होंने कहा कि इस देश के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाली माता-बहनों के लिए जिला प्रशासन सदैव तैयार है । कार्यक्रम में वीरांगनाओं एवं गौरव सेनानियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शर्मा, वीरांगना कविता समोता, प्रमोद बाजोर सहित भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं मौजूद रही ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur