Hindi News / नीमकाथाना / राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गायत्री परिवार ने किया बालिकाओं का सम्मान

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गायत्री परिवार ने किया बालिकाओं का सम्मान

अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में बालिकाओं का हुआ सम्मान

उदयपुरवाटी, अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में चुंगी नंबर 3 के पास केआर पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में विद्यालय की मेधावी बालिकाओं का सम्मान प्रधानाचार्य सुनीता सैनी की अध्यक्षता में किया गया। बद्री प्रसाद तंवर ने बताया कि बालिका ही नारी के सर्वागीण विकास की प्रथम सोपान है। बालिकाएं संघर्ष करती हुई जीवन में आगे बढ़ती है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश का नाम भी नारी शक्ति के नाम पर भारत माता के नाम से है। ऐसा नाम दुनिया में कहीं नहीं है। बजरंग लाल सोनी ने नारी स्वरूप का विस्तार से बखान करते हुए कहा कि घर परिवार एवं राष्ट्र में नारी शक्ति ही घर परिवार सही वातावरण स्थापित करती है। निदेशक महेंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान देविका तंवर, वंशिका, दीक्षा, जानवी, अनु, अनुप्रिया, यक्षिता, अनु कुमारी, चंचल, कनक सोनी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सैनी, सलोनी सैनी, अनिता सैनी, ओम प्रकाश चेजारा, आशा कंवर, ललित सिंह, पिंकी, सुनीता सैनी, सीमा, योगेश जांगिड़, पूजा, बृजलाल सैनी सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur