अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] न्यायालय उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर के आदेशों की पालना में आज श्रीमाधोपुर तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में पटवार मंडल हांसपुर के राजस्व ग्राम हांसपुर में प्रार्थी दिनेश पुत्र गोपाल मीणा को एसडीएम कोर्ट से अपनी खातेदारी भूमि में कृषि कार्य के लिए मिले रास्ते को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर सुचारू करवाया गया। तहसीलदार ने बताया कि प्रार्थी दिनेश मीना के खेतों में आने जाने का कटानी रास्ता नहीं होने के कारण खातेदार द्वारा वर्ष 2013 में एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था, जिसमें वर्ष 2023 में प्रार्थी के पक्ष में फ़ैसला आने के बावजूद अप्रार्थीगण द्वारा प्रार्थी खातेदार को रास्ता नहीं देने पर खातेदारों द्वारा इसकी शिकायत तहसील कार्यालय में की थी। शिकायती पत्र पर कार्रवाई करते हुए आज तहसीलदार श्रीमाधोपुर द्वारा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर न्यायालय आदेश की पालना में प्रार्थी के खेतों तक जाने के लिए पहुंच मार्ग उपलब्ध करवाया व अप्रार्थीगण को बिना सक्षम आदेश के रास्ते की यथास्थिति बनाए रखने हेतु पाबंद किया गया। वर्षों से बंद पड़े रास्ते के खुलने पर खातेदारों द्वारा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / 12 साल बाद मिला कोर्ट से रास्ता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

