अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] न्यायालय उपतहसीलदार अजीतगढ़ के आदेशों की पालना में तहसीलदार श्रीमाधोपुर जगदीश प्रसाद बैरवा के नेतृत्व में आज राजस्व टीम द्वारा ग्राम पंचायत सांवलपुरा के राजस्व ग्राम सांवलपुरा के सरकारी रास्ते व गैर मुमकिन जोहड़ से गुजरने वाले प्रचलित रास्ते को जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कर रास्ता सुचारू किया गया । गौरतलब है कि उक्त रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में परिवादी लोकेश पंडित व पूरणमल जांगिड़ द्वारा यूडीएच मंत्री महोदय श्री झाबर सिंह खर्रा की जनसुनवाई में शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए निकटवर्ती खातेदारों के पुख्ता निर्माण व तारबंदी को जेसीबी मशीन से हटाकर अवरूद्ध रास्ते को खुलवाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान भू-अभिलेख निरीक्षक जयप्रकाश मिठारवाल, पटवारी राजदीप यादव, महेश शर्मा व पुलिस जाब्ता उपस्थित रहा। अतिक्रमण हटने पर ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
Hindi News / नीमकाथाना / सांवलपुरा में प्रशासन ने जोड़डे व रास्ते से हटाया अतिक्रमण



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

