Hindi News / नीमकाथाना / नीमकाथाना में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने 81 कार्यवाहियों को दिया अंजाम

नीमकाथाना में अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त जांच दल ने 81 कार्यवाहियों को दिया अंजाम

अभियान के तहत 7597 टन खनिज, 51 वाहन जब्त, 20 एफआईर दर्ज, 09 गिरफ्तार, 32 लाख का जुर्माना वसूला

नीमकाथाना, अवैध खनन, अवैध निर्गमन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए नीमकाथाना जिले में संयुक्त जांच दल का अभियान 15 जनवरी से शुरू किया गया था। अभियान के तहत अब तक संयुक्त जांच दल ने 81 कार्यवाहियों को अंजाम दिया है। जिसमें 7 हजार 597 टन खनिज जब्त किया गया है वहीं, 32 लाख जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही, अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 4 भारी वाहनों सहित 51 वाहनो को भी जब्त किया है। जिला कलक्टर श्रुति भरद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 जनवरी से राज्यव्यापी अभियान चलाया गया जिसके तहत अब तक जिले में संयुक्त जांच दल ने 33 अवैध खनन, 37 अवैध निर्गमन एवं अवैध भंडारण के 11 सहित कुल 81 प्रकरण बनाए । अभियान के अंतर्गत 20 एफआईर दर्ज कर 09 लोगो को गिरफ्तार किया गया। परिवहन विभाग के द्वारा 57 ओवरलोड वाहनों पर कारवाई कर 15 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया वही एक एफआईआर दर्ज की गयी व एक डीलर पर करवाई कर 12 लाख रूपए के जुर्माना लगाया। इस दौरान 4 वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के पकडे गए। गौरतलब है की अभियान के तहत जिले की सयुंक्त टीमों ने दिन-रात ताबड़तोड़ कार्यवाहिया करते हुए अभियान को सफल बनाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur