Hindi News / नीमकाथाना / सौभाग्य की रक्षा के लिए करवा चौथ

सौभाग्य की रक्षा के लिए करवा चौथ

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारा वोट

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल] जिले में भारत की भारतीय संस्कृति, परम्परा व अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ के अवसर पर नीमकाथाना में महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा एक अभिनव नवाचार करते हुए सामूहिक रूप से करवा चौथ उत्सव का आयोजन किया गया , जिसमे महिला मतदाताओं ने , मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के अंतर्गत हाथों में मेहंदी से स्वीप लिखवा कर सामूहिक रूप से लोकगीतों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया, इस अवसर पर महिला एवम बाल विकास विभाग के उपनिदेशक संजय चेतानी ने कहा कि मतदान हमारा केवल अधिकार ही नही, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है, यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी परिचितों , परिजनों को आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर महिला पर्यवेक्षक सरोज इंदुलिया ने कहा कि करवा चौथ के साथ साथ लोकतंत्र का त्योंहार भी जरूरी है, इसमे भी सभी महिलाओं को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए, इसके बाद उपस्थित सभी महिलाओं को आगामी चुनावों में बिना किसी भय या पक्षपात के निर्भीक हो कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका, डॉक्टर भावना, महिला सुपरवाइजर सोनिया यादव, बबिता कुमावत, इंदिरा , किरण ,सरोज सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur