Hindi News / नीमकाथाना / केदारमल सैनी बने पालिका सैनी समाज अध्यक्ष

केदारमल सैनी बने पालिका सैनी समाज अध्यक्ष

11 सदस्यों की कमेटी ने किया सैनी समाज अध्यक्ष सैनी का चयन

उदयपुरवाटी, कस्बे में स्थित सैनी मंदिर में सैनी समाज की विनय कुमार सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सैनी समाज में फैल रही बुराइयों सहित दशा-दिशा पर चिंतन किया गया। उपस्थित गणमान् समाज के लोगों ने आपने अपने विचार प्रकट किए। साथ ही सैनी मंदिर के विकास को लेकर भी विचार से चर्चा की गई। समाज के लोगों ने 11 सदस्यों की कमेटी बनाकर नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी की नेतृत्व में केदार मल सैनी को 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष का चयन किया गया। इस दौरान केदार मल सैनी ने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सैनी मंदिर में विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित कर निर्णय लिया जाएगा। जो समाज ने निर्देश देगा उसके अनुसार विकास कार्य होगे। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र के राजनीतिक व गैर राजनितिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur