नीमकाथाना, राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 महिला प्रकोष्ठ के कार्यक्रम के अन्तर्गत “आत्मरक्षा” पर गिरधारी लाल डॉवर (लीडर ट्रेनर स्काउट) द्वारा व्याख्यान दिया गया। डॉवर ने अपने सेवाकाल की कुछ घटनाओं को व्यक्त करते हुए छात्राओं को आत्मरक्षा एवं समसामयिक कानूनो की भी जानकारी दी। मानसिक मनोबल की अवधारणा को पुष्ट करते हुए छात्राओं को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भारत सरकार द्वारा लागू कानूनों में काम में ली जाने वाली शब्दावलियों को सरल भाषा में समझाया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए महाविद्यालय परिवार द्वारा विकट परिस्थिति में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. संदेश गौतम ने मुख्य वक्ता को उनके अमूल्य समय के योगदान हेतु धन्यवाद किया।
Hindi News / नीमकाथाना / महिला महाविद्यालय में आत्मरक्षा पर दिया व्याख्यान



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

