नीमकाथाना, राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय नीमकाथाना में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में डॉ. रवि कालश, मृदा विज्ञान विशेषज्ञ ने छात्राओं को कृषि व इससे जुड़े सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पर जानकारी अपने व्याख्यान में उपलब्ध करवायी। डॉ. कालश ने बागवानी, रेशम कीट पालन, बूंद बूंद सिचाई, खाद व जैविक कृषि, जल संवर्धन कृषि, मछली पालन इत्यादि पर छात्राओं को नवीनतम तकनीकी से अवगत करवाया। कृषि के क्षेत्र में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे लोन व सब्सिडी की जानकारी भी मुहैया कराई। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा ने कृषि की नवीनतम तकनीकी व नवाचारों को संजीवनी स्वरूप बताते हुए छात्राओं को शाक वाटिका व कौशल विकास हेतु प्रेरित करते हुए डॉ. कालश का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
Hindi News / नीमकाथाना / कृषि व इससे जुड़े सभी क्षेत्रों में रोजगार विषय पर व्याख्यान आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

