नीमकाथाना, कलक्टर शरद मेहरा के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन ने उचित मूल्य की दुकान के संचालन में गड़बड़ी मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है. जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने गुरुवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण की कार्रवाई की उसके बाद एक अन्य दुकान के लाइसेंसधारक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। गौड़ ने बताया कि उदयपुरवाटी तहसील के झडाया-पचलंगी में राशन दुकान मौके पर बंद मिली. बाद में लाइसेंसधारक को फोन कर मौके पर बुलाया और स्टॉक रजिस्टर की जांच की, तो 74 क्विंटल गेहूं कम पाया गया. इस दुकान का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. गेहूं का स्टॉक पूरा नहीं करने पर लाइसेंसधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। जिला रसद अधिकारी के अनुसार, नीमकाथाना उप खण्ड के ठीकरिया गांव में एक दुकान में स्टॉक रजिस्टर मौके पर नहीं मिलने पर आगे की कार्यवाही के लिए नोटिस दिया गया है. इसी उप खण्ड के गांव चला में निरीक्षण के दौरान पूरी व्यवस्था दुरुस्त मिली।
Hindi News / नीमकाथाना / उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

