Hindi News / नीमकाथाना / लीलाधर दोचानियाँ बने डिप्टी डायरेक्टर

लीलाधर दोचानियाँ बने डिप्टी डायरेक्टर

नीमकाथाना, राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में कार्यरत असि. डायरेक्टर लीलाधर दोचानियाँ को पदोन्नत कर डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित किया है। दोचानियाँ वर्तमान में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की समाचार शाखा में असि. डायरेक्टर एवं सायंकालीन प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व दोचानिया झालावाड़, चूरू, जालोर, कृषि विभाग, जयपुर, मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर, हनुमानगढ़ में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दोचानियाँ का जन्म शेखावाटी के प्रसिद्ध ग्राम दूधवा, तहसील खेतड़ी, जिला नीमकाथाना में हुआ। दोचानिया ने स्नातकोत्तर (नियमित) भूगोल विषय के साथ ही एम.जे.एम.सी, बी.जे.एम.सी में शिक्षा प्राप्त की। दोचानियाँ बड़े ही मिलनसार व्यक्ति हैं तथा समाज के हर कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उल्लेखनीय है कि लीलाधर दोचानियाँ पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं प्रेस से मधुर संबंधों के लिए अनेक जिला कलेक्टर्स एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, समाचार पत्रों द्वारा राज्य एवं जिला स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें 26 जनवरी-2013 को गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। दोचानियाँ गत 3 दशक से निरन्त साहित्य सृजन करते आ रहे है। दोचानिया की अनेक पत्र-पत्रिकाओं में फीचर, आलेख, रिपोर्ताज, संस्मरण, इंटरव्यू, कविता, कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं।

पदोन्नत होने पर खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पिलानी के मूर्तिकार मातुराम, निदेशक नोबेल शिक्षण समूह देवलावास, डॉ. संदीप नेहरा, दूधवा सरपंच राजबाला, सरपंच प्रतिनिधि मुंशीराम, उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर, पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ महाराज, पूर्व सरपंच जगदीश शर्मा, मांगीलाल मिस्त्री, सत्यवीर दोचानिया, बंशीधन मास्टर सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur