Hindi News / नीमकाथाना / हिट राजस्थान फिट राजस्थान अभियान के तहत मैराथन का आयोजन

हिट राजस्थान फिट राजस्थान अभियान के तहत मैराथन का आयोजन

विधायक सुरेश मोदी एवं जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नीमकाथाना, हिट राजस्थान फिट राजस्थान अभियान के तहत नगर परिषद नीमकाथाना एवं हनुमान सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । विधायक सुरेश मोदी एवं जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने नेहरू पार्क से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मैराथन नीमकाथाना के नेहरू पार्क से रवाना होकर खेतड़ी मोड़, शाहपुरा रोड़, सुभाष मंडी, कपिल मंडी होते हुए रॉयल पैलेस तक आयोजित की गई । मैराथन दौड़ के द्वारा जिले में आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के अपील की गई। मैराथन में जिलास्तरीय अधिकारी एवं कार्मिकों के साथ, सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े लोग, कॉलेज-कोचिंग छात्र-छात्राएं एवं युवा ने भाग लिया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur