उदयपुरवाटी, उपखंड क्षेत्र की नवगठित नगरपालिका पौंख में वार्ड परिसीमन में संशोधन व एसटी के लिए सीट रिजर्व करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि ग्राम पंचायत गुड़ा व पौंख को मिलाकर नई नगरपालिका पौंख का गठन किया गया था। जिसमें परिसीमन के दौरान वार्ड निर्धारित किये गये हैं। जिनमें एसटी के लिए रिजर्व नही किया गया है। पौंख पालिका में कूल 20वार्ड बनाएं गये है। जिनमें से 7 वार्ड ग्राम पंचायत गुड़ा के है। नगरपालिका पौंख में गुड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में से 7 से बढ़ाकर वार्डो की संख्या ज्यादा की जांए। पौंख पालिका में गुड़ा के वार्ड संख्या 11 से 17 तक 7वार्ड बनाएं है। जिनमें भेदभाव नजर आ रहा है। इन वार्डो में एक ही परिवार के लोगों को अलग अलग वार्डो में विभाजित कर दिया गया है। वही नगरपालिका पौंख में एसटी की संख्या के अनुपात में वार्ड को आरक्षित करने की मांग की है। इस पर पुर्नविचार कर संसोधन करने की मांग उपखंड अधिकारी से की है। ज्ञापन देने वालों में पालिका उपाध्यक्ष भींवाराम, रामचन्द्र मीणा, अमरसिंह, पूर्णमल, गोविन्द, पाबूदान, महीपाल, हजारी लाल, रघुवीरसिंह आदि के हस्ताक्षर थे।
Hindi News / नीमकाथाना / पौंख नगरपालिका में वार्ड रिजर्व करने की मांग का सौंपा ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

