Hindi News / नीमकाथाना / विधायक मोदी ने दुकान में हुई चोरी को बताया डकैती का रूप, पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए जल्द कार्रवाई

विधायक मोदी ने दुकान में हुई चोरी को बताया डकैती का रूप, पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए जल्द कार्रवाई

व्यापारियों में घटनाओं को लेकर आक्रोश, पूरे दिन रहा मार्केट बंद का असर

नीमकाथाना, [ अमित अग्रवाल] क्षेत्र में आए दिन चोरियों की वारदातों का सिलसिला बढ़ने के क्रम में कल मध्य रात्रि में शहर के मार्केट सुभाष मंडी स्थित विष्णु इलेक्ट्रिकल्स पर चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लगभग छ क्विंटल कॉपर वायर व हजारों की नगदी पर हाथ साफ किया था। मध्य रात्रि में चौकीदार को भी हथियार की नोक पर बंधक बनाया बताया जा रहा है। ऐसी घटनाएं जिले में प्रशासन की कार्य शैली पर भी सवाल उठाती हैं, कभी-कभी प्रशासन ने बहुत अच्छे कार्य किए हैं जिनसे उनकी हौसला अफजाई, समाजों द्वारा प्रशासन को सम्मानित भी किया जाता रहा है। लेकिन आए दिन चोरी की वारदातें बढ़ना और उन पर अंकुश नहीं लगना। इससे पहले भी मोबाइल की दुकान में चोरी होना, पड़ोस की दुकान पर ही कॉपर वायर चोरी होना, फायरिंग होना जिनका आज तक सही तरीके से पुलिस प्रशासन खोजबीन नहीं कर सका। आज जिला विधायक नीमकाथाना सुरेश मोदी ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह भी लगाए, अब देखना यह होगा पुलिस प्रशासन कब तक चोरों को पड़कर व्यापारियों को कहां तक न्याय दिला पाता है। इन चोरियों पर अंकुश कैसे लगाता है। कल चोरी होने के क्रम में सभी व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देते हुए आज 28 अप्रैल को संपूर्ण बाजार बंद का आह्वान किया था, जिसका लगभग सभी ने समर्थन किया, बंद शांतिपूर्ण तरीके से नीमकाथाना में व्यवस्थित रहा। व्यापारियों में अभी भी आक्रोश है, ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो उसके लिए प्रशासन को जल्द सजग होकर करवाई करके जनता को राहत देनी चाहिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur