Hindi News / नीमकाथाना / हिंदू जागरण मंच की मासिक बैठक आयोजित

हिंदू जागरण मंच की मासिक बैठक आयोजित

हिंदू जागरण मंच की नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उदयपुरवाटी. क्षेत्र की हिंदू जागरण मंच की मासिक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें खंड तथा नगर की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बाबा अशोक सैनी से मिली जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए। जिला सह कार्यवाहक आरएसएस गंगाराम मौर्य, मनोज भारद्वाज, जिला सहसंयोजक जगदीश कुमावत को बनाया गया है। इसी प्रकार जिला टोली पालक की नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए खंड संयोजक किशोर सैनी, सह संयोजक सचिन चौबे, सुनील सैनी, सदस्य सुरेंद्र राठी, तिलक, राज, राहुल राठी, भवानी सैनी, रविंद्र शर्मा, संपत सिंह, रौनक सैनी, राकेश गुर्जर, ओम प्रकाश, सुनील सैनी को जिम्मेदारी सौंप गई। नगर कार्यकारिणी में संयोजक अमित सोनी, सहसंयोजक मोनू मीणा, लोकेश राठी, सदस्य कमलेश कुमार, राजेश सैनी, शिव शर्मा, श्याम गुर्जर, अंकित, साधना, राहुल, शेखर, नरोत्तम असवाल, मुकेश सैनी, पियूष गुप्ता, कुकू, मीना, पीयूष राठी, सचिन सैनी के नाम की घोषणा की गई। राम मंदिर सहसंयोजक गौरक्षक अमित जांगिड़, बाबा अशोक कुमार सैनी को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा 22 जनवरी 2023 आयोध्या में राम मंदिर की भव्य मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए समिति बनाई गई। जो सभी के घर-घर जाकर अयोध्या से आए पीले चावल और पत्रक बांटे जागें। साथ ही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 51वां 1008 हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा भी इसी मीटिंग में तैयार की गई। मीटिंग के दौरान हिंदू जागरण मंच के पूर्व तथा वर्तमान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur