उदयपुरवाटी, कस्बे के अग्रसेन विश्राम गृह में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष अशोक बोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि क्षेत्र अघोषित बिजली कटौती हो रही है। सोलर योजना में भी किसानों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार सब्सिडी नहीं मिल रही है। किसान अनेक प्रकार के सरचार्ज से परेशान हैं। प्रभारी समंदर सैनी ने कहा कि इन विषयों को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष अशोक बोहरा ने कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर सूचित कर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान प्रभारी समंदर सैनी, उपाध्यक्ष शिशुपाल सैनी, मोहन सैनी, युवा प्रमुख योगेंद्र शेखावत, ओनाड़ सैनी, रघुवीर बाबा, लच्छू राम, बद्री प्रसाद सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

