Hindi News / नीमकाथाना / नगर पालिका सैनी समाज की बैठक कल

नगर पालिका सैनी समाज की बैठक कल

सैनी समाज की मिटिंग में अध्यक्ष बनाने को लेकर होगी विशेष चर्चा

उदयपुरवाटी, कस्बे में घूमचक्कर स्थित सैनी मंदिर में समाज की बैठक आयोजित होगी। सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 2024 शनिवार को 5:00 बजे सैनी समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोगों की मीटिंग होगी। जिसमें समाज की दिशा व दशा पर चिंतन किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नगर पालिका सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी के कार्यकाल को 2 वर्ष पूर्ण होने पर समाज का आगामी अध्यक्ष बनाने को लेकर विशेष चर्चा की जायेगी। अध्यक्ष विनय सैनी ने कहा कि मेरा कार्यकाल को दो वर्ष पुर्ण होने पर मैं अध्यक्ष के पद को समाज के सभी राजनैतिक एवं गैर राजनीतिक व प्रशासनिक गणमान्य लोगों के सामने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा सौंपकर स्वेच्छा से पद छोड़ रहा हूं। नगर पालिका सैनी समाज किसी भी शिक्षित व्यक्ति को हर समय, किसी भी परिस्थिति में समाज का नेतृत्व करने वाले को अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur