Hindi News / नीमकाथाना / मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की अवैध खनन पर कार्यवाही

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की अवैध खनन पर कार्यवाही

नीमकाथाना प्रशासन की अवैध खनन पर कार्यवाही, एक ट्रोला क्वार्टज जब्त

नीमकाथाना, राजस्थान सरकार के निर्देश निर्देशानुसार एवं कलक्टर नीमकाथाना द्वारा 12.01.2024 को मीटिंग मे दिये निर्देशों की अनुपलना मे खान विभाग, पुलिस, वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही मे वन विभाग क्षेत्र मे हो रहे खनन व वन से बाहर किये गये स्टोक पर कार्यवाही का गयी। पुलिस विभाग ने मुखबिरी के आधार पर एक ट्रोला क्वार्टज जब्त सरकार कर थाना डाबला मे खङा कर FIR No. 16/2025 दर्ज की है।

कार्यवाही मे खान विभाग की तरफ से सहायक खनि अभियंता अमिचन्द दुहारिया, सहायक खनि अभियंतक सतर्कता प्रमोद बलवदा व फोरमेन धर्मसिंह कुमावत शामिल हैं। अवैध खनन स्थल वन क्षेत्र मे होने से आगे की कार्यवाही हेतु वन विभाग के फोरेसटर महेश को सूचित किया गया है। मौके पर पङे करीब दस टन स्टोक को जब्त सरकार कर डाबला थाने मे पंहुचाया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur