Hindi News / नीमकाथाना / हनुमान जयंती के उपलक्ष में विशाल भंडारा एवं हवन, पूजन कल

हनुमान जयंती के उपलक्ष में विशाल भंडारा एवं हवन, पूजन कल

झड़ायां नगर बालाजी धाम में भक्तों द्वारा हनुमान जयंती पर जीवंत झांकियां एवं शोभायात्रा

उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचलंगी के झड़ायां नगर बालाजी धाम में हनुमान जयंती के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। झड़ाया बालाजी मंदिर सेवा समिति के श्री श्री 108 महंत सीताराम दास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार 23 अप्रैल 2024 को शीतल दास जी महाराज की शोभा यात्रा ठीकरिया धाम से झड़ाया धाम के लिए प्रातः 7:15 बजे रवाना होगी। इस दौरान अलवर के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा ठीकरिया धाम से शीतल दास महाराज, निर्झर धाम से लक्ष्मण दास महाराज, भगेगा धाम से गोपाल दास महाराज की शोभायात्रा निकालकर जीवंत झांकियां दिखाई जाएगी। प्रातः 9:15 बजे हवन-पूजन के पश्चात प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात देर शाम तक लाखों श्रद्धालु बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur