Hindi News / नीमकाथाना / खेतडी में अटल भू-जल योजना का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

खेतडी में अटल भू-जल योजना का एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नीमकाथाना, नीमकाथाना जिले के खेतडी ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने आज के परिपेक्ष्य में जल की महता पर प्रकाश डाला एवं अटल भू जल योजना को सफल बनाने हेतु इसे सामान्य जन मानस में चेतना जगाने पर जोर दिया। राजेन्द्र राणा उपनिदेशक जल विज्ञान एवं जल प्रबंधन संस्थान बीकानेर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अटल भू जल योजना के बारे में अवगत कराया व कम पानी की फसलों को उगाने पर जोर दिया। ऐसी फसलें जो कम पानी लेती है एवं अधिक मुनाफा देती है, उनको बढ़ावा देने पर जोर दिया। अतुल धवन प्रभारी भू जल वैज्ञानिक, झुंझुनू ने नीम का थाना में जिला स्तरीय प्रशिक्षण में अटल भू जल योजना, अब तक क्या प्रगत्ति हुई है एवं भविष्य में अटल भू जल योजना के कार्यों के बारे में अवगत करवाया। बनवारी लाल सहायक कृषि अधिकारी कृषि विस्तार, खेतडी ने कृषि से सम्बधित योजना को विस्तार पूर्वक समझाया व अटल भू जल योजना के अन्तर्गत कृषि विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाया। मुरारी लाल जागिड उद्यानिकी विभाग, नीम का थाना ने उद्यानिकी विभाग से चलाई जाने वाली योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कि एंव अटल भू जल योजना के अन्तर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों के चारे में अवगत करवाया। अटल भू जल योजना के अन्तर्गत कृषि विशेषज्ञ विकास कुमार व आईईसी विशेषज्ञ अशोक कुमार ने योजना क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एंव योजना में सभी सहभागी विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। प्रशिक्षण के दौरान लाईन विभाग अधिकारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रति उत्तर दिया गया। प्रशिक्षण में लाइन विभाग द्वारा प्रशिक्षण लेकर जन सहभागीदारी से कार्य करने के प्रयास करने का आश्वासन दिया है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षाणार्थी तथा सहभागी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मोजुद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur