Hindi News / नीमकाथाना / जलझूलनी एकादशी को कस्बे में निकली पालकी

जलझूलनी एकादशी को कस्बे में निकली पालकी

जलझूलनी एकादशी पर क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रम

उदयपुरवाटी, कस्बे में मल्यावाला मंदिर से ठाकुर जी की पालकी निकाली गई। राहुल चेजारा ने बताया कि ठाकुर जी की पालकी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पालकी मल्यावाला मंदिर से कस्बे के मुख्य मार्गो पांचबत्ती, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड से होते हुए गट्टे वाले बालाजी मंदिर के पीछे जोहड़ में पहुंची। जहां पर मंदिर पुजारी सुरेश महंत द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भारत कुमावत, चेतन शर्मा, गोपी चंद, विजय कुमार, गोविंद सोनी, हिमांशु, यश कुमार, ऋषभ कुमार, वंश कुमार, आदित्य कुमार, अनुराग सोनी सहित मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur