Hindi News / नीमकाथाना / पंचायती राज मंत्रालयिक के कर्मचारी संगठन ने इलाज के लिए 1,31,100 रुपए का किया सहयोग

पंचायती राज मंत्रालयिक के कर्मचारी संगठन ने इलाज के लिए 1,31,100 रुपए का किया सहयोग

बेटी याम्या के इलाज के लिए मंत्रालयिक संगठन कर्मचारियों ने किया राशि का सहयोग

उदयपुरवाटी, पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के द्वारा बेटी याम्या के इलाज के लिए सहयोग राशि प्रदान की है। विकास अधिकारी लालचंद कनवा ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार की पुत्री याम्या के गंभीर बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी-2 बीमारी से ग्रसित है। बेटी याम्या के लगभग 16 करोड़ रुपए का टीका लगने से मासूम बेटी की जान बचाई जा सकती है। जिसको लेकर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उदयपुरवाटी की तरफ से 1 लाख, 31 हजार, सौ रुपए का सहयोग राशि कर्मचारियों द्वारा प्रदान किया है। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी वर्ग के कर्मचारी संगठन, समाज सेवी, व्यापार मंडल सहित क्षैत्र के अन्य भामाशाह भी सहयोग करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur