नीमकाथाना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग नीमकाथाना की समाज कल्याण अधिकारी अनिता वर्मा ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत जिला नीमकाथाना के कुल पेंशनर्स 161706 में से आज दिनांक 06.03.2024 को 25704 पेंशनर्स ग्रामीण क्षेत्र में तथा 2139 पेंशनर्स शहरी क्षेत्र में वार्षिक सत्यापन से लंबित है। जिसके कारण पेंशनर्स को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है। अतः जिले में जिस पेंशनर का वार्षिक सत्यापन नहीं हुआ है वह अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर स्वयं के अंगुठा निशान / बॉयोमीट्रिक से अपना सत्यापन करवा सकते है तथा Rajssp एप्प पर अपने चेहरे को स्केन करके भी सत्यापन कर सकते है। Rajssp एप्प एंड्रॉयड मोबाईल में प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। तथा कोई भी व्यक्ति इसका प्रयोग करके अपने परिवार के सदस्य पेंशनर का सत्यापन कर सकता है। जिनका पेंशन सत्यापन के दोनों माध्यमों से सत्यापन नहीं हो रहा हो वह पेंशनर संबंधित पंचायत समिति में सम्पर्क कर अपना सत्यापन करवा सकता है।
Hindi News / नीमकाथाना / वार्षिक सत्यापन लंबित होने से नहीं हो पा रहा पेंशन राशि का भुगतान


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

