Hindi News / नीमकाथाना / रघुवीर सिंह तंवर भूदोली की रैली में उमडा जन सैलाब

रघुवीर सिंह तंवर भूदोली की रैली में उमडा जन सैलाब

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल] विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार को नीमकाथाना विधानसभा से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी ) से रघुवीर सिंह तंवर भूदोली ने नामांकन नीमकाथाना चुनाव अधिकारी राजवीर यादव के समक्ष नामांकन पेश किया । इस दौरान हरियाणा राज्य के जेजेपी पार्टी से गुलाणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमर सिंह टांडा, जींद जिले के जेजेपी जिला अध्यक्ष नवीन राठी, एडवोकेट नत्थू सिंह तंवर आदि मौजूद रहे। तंवर नीमकाथाना के रामलीला मैदान से ऐतिहासिक रैली के साथ नीमकाथाना उपखंड मुख्यालय पहुंचें । रैली का शुभारम्भ रामकुमार गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। रैली के दौरान तंवर के काफिले पर जगह जगह पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया । इस दौरान समर्थको ने जेजेपी व रघुवीर सिंह के नारे लगाए गए । भूदोली ने कहा कि नीमकाथाना के लोग मेरा परिवार है मैं अपने परिवार का चहुमुखी विकास कर राज्य ही नहीं बल्कि भारत स्तर पर नाम रोशन करूंगा । रैली में वीर चक्र जयराम सिंह, जय सिंह मंढोली, राजस्थान राज्य तंवर राजपूत समाज के अध्यक्ष डॉक्टर शिवराज सिंह तंवर, सतीश बोपिया, शेर सिंह सरपंच , सीताराम यादव , नारायण सिंह , महेश गुर्जर ,मदन सिंह , पूरण सिह , दिलीप कुमावत ,राकेश वर्मा , प्रहलाद सिंह ,दुर्गाप्रसाद नायक , लक्ष्मण सिंह सहित सर्वसमाज से हजारों लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur