नीमकाथाना, जिला कलक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में राजस्थान जल महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित हुई बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए की आगामी 14 सितंबर को जलझूलनी एकादशी के दिन लोगों को शामिल करते हुए जिले में हर्ष व उल्लास के साथ राजस्थान जल महोत्सव मनाया जाए । राजस्थान जल महोत्सव बांध, तालाब वअमृत सरोवरों पर आयोजित किया जाए साथ ही ग्राम पंचायत में पूर्ण रूप से भरे हुए जलाशयो पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। राजीविका ग्राम संगठन तथा पंचायत द्वारा कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कास्तगारो, आमजन, संस्थाओं व मीडिया को आमंत्रित किया जाए । कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए, जलग्रहण एवं जल मितव्ययता के बारे में चर्चा की जाए । कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाए।
Hindi News / नीमकाथाना / 14 सितंबर को जिले में आयोजित होगा राजस्थान जल महोत्सव


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

