उदयपुरवाटी, कस्बे में भारत की जनवादी नौजवान सभा का सातवां सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम झंडारोहण करके शहिद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। राज्य कमेटी सदस्य संदीप जीनगर ने संगठनात्मक विचारधारा पर विस्तार से चर्चा करते हुए वर्तमान में किसान, मजदूर और नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी। पूर्व तहसील अध्यक्ष किशोर सैनी ने कहा कि वर्तमान में सरकार को बेरोजगार युवाओं से कोई लेना-देना नहीं है, आए दिन पेपर लिक भर्तियां रद्द हो रही है। इनका जिम्मेदार कौन होगा? इस दौरान तहसील कमेटी का गठन किया गया। जिसमें तहसील अध्यक्ष रामधन कटारिया, महासचिव कैलाश तंवर, उपाध्यक्ष रवि जिंदोलिया, प्रकाश चंद एवं संयुक्त सचिव सुनील तंवर, मीडिया प्रभारी दीपक सैनी को बनाया गया। इस दौरान सद्दाम खोकर, गोयल सैनी, सोनू दहिया, इंद्राज सैनी, रचना सैनी, मीनू सैनी, भरत कुमावत, शिवा, नवीन ककराना, कमलेश, सज्जन सैनी सहित सैकड़ो वर्तमान तथा पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / डीवाईएफआई तहसील अध्यक्ष बने रामधन कटारिया, महासचिव कैलाश तंवर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

