Hindi News / नीमकाथाना / नीमकाथाना में रुणिचा एक्सप्रेस का किया स्वागत

नीमकाथाना में रुणिचा एक्सप्रेस का किया स्वागत

भाजपा नेत्री वीरांगना कविता समोता ने

नीमकाथाना, [अमित अग्रवाल ] नवगठित जिला नीमकाथाना बनने के बाद एक के बाद एक सौगात जिले को मिल रही है, जिसमें दिल्ली से जैसलमेर के लिए रुणिचा एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात नीमकाथाना जिले को भी मिली है। जिसका नीमकाथाना स्टेशन पर भाजपा नेत्री और प्रदेश सहसंयोजक सैनिक प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान वीरांगना कविता समोता ने स्वागत किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को नीमकाथाना स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही समोता ने सुमेधानंद सरस्वती सांसद का भी धन्यवाद किया। इस मौके नीमकाथाना के वरिष्ठगण व भाजपा कार्यकर्ता तथा इस ट्रेन में आए बाजोर व समोता के समर्थक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur