Hindi News / नीमकाथाना / अमावस्या पर गायत्री यज्ञ में दी आहुतियां

अमावस्या पर गायत्री यज्ञ में दी आहुतियां

उदयपुरवाटी, कस्बे में वार्ड न. 4 भुरीकुड़ी में स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में रविवार को देव अमावस्या को प्रातः8बजे गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा गायत्री महायज्ञ किया गया। यज्ञ में लोक कल्याण एवं देश की खुशहाली के लिए गायत्री महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य का दायित्व जयश्री तंवर ने निभाया। तथा यज्ञिय विधान कर्मकांड से गायत्री यज्ञ का संचालन किया। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा पीठ के सर्वोदय कार्यकर्ता बद्री प्रसाद तंवर, विजयश्री तंवर, मदनलाल सैनी, देविका तंवर, आशीष तंवर, हिमांशु कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur