अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया] श्रीमाधोपुर विधानसभा की अजीतगढ़ पंचायत समिति के ग्राम किशोरपुरा के बाबा भभूता सिद्ध जी महाराज के स्थान पर 2 मई से होने वाले 51 कुंडिय श्रीराम महायज्ञ का मंगलवार को खोरी परमानंद धाम के संत श्री श्री 1008 श्री हरि ओम दास जी महाराज, खेमजी महाराज व संत श्री श्री 1008 श्री भीवादास जी महाराज के कर कमलो से श्रीराम महायज्ञ का पोस्टर विमोचन किया गया ।साथ ही यज्ञ के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में संतों को 1 मार्च को महायज्ञ की भूमि पूजन व ध्वज पूजन के लिए आमंत्रित किया गया।यज्ञ कमेटी के प्रवक्ता ओमप्रकाश दांतला ने बताया की महायज्ञ कमेटी के सभी सदस्यों ने संतों को आमंत्रण पत्र के साथ भेंट देकर आश्रीवाद लिया और महायज्ञ को सफल करवाने के लिए आमंत्रित किया गया।संतों ने प्रवचन देकर बताया कि महायज्ञ करवाने से वातावरण शुद्ध होता हैं और बस्ती में सुख समृद्धि के लिए महायज्ञ करवाना चाहिए, श्रीराम महायज्ञ के लिए संतों ने तन मन धन के साथ सहयोग करने की बात कही और यज्ञ कमेटी को आशीर्वाद दिया। महायज्ञ में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आयेगी जनता का पूर्ण सहयोग रहेगा। इससे अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव महायज्ञ कमेटी अध्यक्ष राम सिंह कैरलिया, रामेश्वर बीछवालिया, रामचंद्र जितरवाल, मुक्ति लाल बगवाडिया, रामकुमार यादव, धूडा राम यादव, मुकेश यादव, शंकर बिछवालिया समेत कमेटी के सदस्य नाम मीटिंग में कई सुझाव दिए।
Hindi News / नीमकाथाना / संतों ने किया श्रीराम महायज्ञ के पोस्टर विमोचन, आयोजित की गई बैठक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

