Hindi News / नीमकाथाना / मिलावट की आशंका के मध्येनजर प्रतिष्ठानों से मिठाईयों के लिए सैंपल

मिलावट की आशंका के मध्येनजर प्रतिष्ठानों से मिठाईयों के लिए सैंपल

नीमकाथाना, “शुद्ध आहार -मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत त्योहारी सीजन को देखते हुए श्रीमाधोपुर एसडीएम अनिल कुमार ने मदन लाल बाजिया व मोहम्मद अली, खाद्य सुरक्षा दल को साथ लेकर श्रीमधोपुर शहर के विभिन्न मिठाई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई खराब पुरानी चाशनी इत्यादि को तत्काल नष्ट करवाया गया । मिठाइयों में मिलावट की आशंका के मध्येनजर प्रतिष्ठानों से मिठाईयों के सैंपल भी लिए गए। निरीक्षण के दौरान मिठाई प्रतिष्ठान संचालकों को साफ सफाई रखने, मिठाइयों को ढकने, कालातिक वस्तुओं को नष्ट करने, स्वयं निर्मित मिठाइयों व अन्य खाद्य वस्तुओं पर उपयोग की दिनांक अंकित करने, मिठाई आवश्यकतानुसार ही ताजा निर्मित करने आदि के निर्देश दिए गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur