Hindi News / नीमकाथाना / सेन मंदिर से सेन महाराज की निकली शोभायात्रा

सेन मंदिर से सेन महाराज की निकली शोभायात्रा

सेन महाराज की 724वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

उदयपुरवाटी, कस्बे में सेन मंदिर से सेन महाराज की 724वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी के अनुसार सेन मंदिर पुजारी केसर महाराज ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद सेन महाराज की शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकालकर वापस सेन मंदिर पहुंची। जहां पर जयंती के उपलक्ष में सेन समाज के द्वारा सेन महाराज की शोभायात्रा निकालकर क्षेत्र में विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सेन समाज अध्यक्ष रिछपाल सेन, उपाध्यक्ष सांवरमल सेन, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सचिव मोरुराम सेन, संरक्षक कैलाश सेन, गौरु राम, हीरालाल, प्रचार मंत्री राकेश कुमार, अनिल कुमार, पप्पू राम, मंत्री दिलीप छापोली, प्रदीप नाहरवाड़ी, सुरेश सेन, मुन्नालाल, पवन सेन, लालचंद सेन, सुशील कुमार, विजय कुमार, महावीर प्रसाद, सांवरमल, घीसाराम, ओमप्रकाश, सुरेश, सुनील, मनीष, मुकेश, विनोद, मोहनलाल सहित सेन समाज के सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur