उदयपुरवाटी, विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती अरावली की पहाड़ियों के मध्य स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल किरोड़ी धाम में चल रहे पंच कुंडिय श्री रुद्र महायज्ञ में पांचवे दिन संपन्न हुआ। यज्ञ में प्रतिदिन यज्ञाचार्य विक्रम शास्त्री श्रीमाधोपुर के सानिध्य में दशविध स्नान, हेमाद्रि संकल्प तर्पण – पार्वण, पार्थिव शिवाराचन – अभिषेक, तंत्रोक त्रिपिंडी विधान और कालसर्प शांति दोष निवारण हेतु यज्ञार्चन किया गया। यज्ञ में प्रतिदिन आविहीत देवताओं के साथ भगवान शिवशक्ति के मंत्रों की आहुतियां दी गई। रुद्र महायज्ञ में महंत गणेश दास बैरागी ऋषिकेश देवाचार्य के सानिध्य में एक लाख ईक्यावन हजार आहुतियां अर्पण की गई है। यज्ञ में उपाचार्य पंडित दीपक पराशर मऊ, विद्वान रिछपाल पारीक खाटू, भरत कुमार श्रीमाधोपुर, त्रिलोक चंद, विमलेश कुमार रहे। यज्ञ में प्रधान यजमान हरीश स्वामी किरोड़ी, सत्यनारायण पतलिया, प्रदेश संयोजक ब्रमहण महासभा, बिरूराम, अर्जुन लाल श्रीमाधोपुर, डॉ. राजेंद्र कुमावत चिराना रहे। इस दौरान केदार मल, रमेश कुमार सीकर, ताराचंद गुर्जर, विकाश गुर्जर, भास्कर शर्मा, कपिल निम्बर्क, अक्षय बैरागी, बनवारी लाल जांगिड़, कमलेश वर्मा सहित मौजूद रहे।
Hindi News / नीमकाथाना / किरोड़ी में चल रहा है श्री रूद्र महायज्ञ संपन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

