नीमकाथाना, जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा समाज कल्याण सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी अनीता वर्मा ने बताया कि सप्ताह के अंतर्गत 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, 2 अक्टूबर को अनुसूचित जाति कल्याण दिवस, 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस, 4 अक्टूबर को बाल कल्याण दिवस, 5 को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस, 6 को जनचेतना दिवस तथा 7 अक्टूबर को निःशक्त कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह का समापन समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह अंतर्गत शहर के प्रमुख स्थानों एवं विभागीय छात्रावासों, गृहों व संबंधित कार्यालयों में सर्वधर्म प्रार्थना सभा, जागरूकता रैली, वरिष्ठजन, निःशक्तजन, जरूरतमंद, बंदियों, महिलाओं एवं बाल कल्याण पर आधारित कार्यक्रमों के साथ नशा मुक्ति व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागृति अभियान व सफाई अभियान चलाया जाएगा।
Hindi News / नीमकाथाना / समाज कल्याण सप्ताह का आयोजन 1-7 अक्टूबर तक


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

