Hindi News / नीमकाथाना / राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा का मूर्ति अनावरण समारोह सम्पन्न

राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा का मूर्ति अनावरण समारोह सम्पन्न

सवाई नत्थू सिंह स्मृति संस्थान द्वारा किया गया मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन

उदयपुरवाटी. कस्बे के श्री कृष्ण गौशाला वार्ड नंबर 29 में बुधवार 27 सितंबर 2023 को राव टोडरमल संस्थापक पैंतालीसा उदयपुर शेखावाटी की मूर्ति अनावरण समारोह पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मूर्ति अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि महेंद्र प्रताप पुरी महाराज बाड़मेर, पूर्व मंत्री व विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा थे। विशिष्ट अतिथि महावीर सिंह, जालम सिंह आसपुरा, रामसिंह राजावत जयपुर, शिवपाल सिंह, राजेंद्र सिंह शेखावत, कर्नल शौकत खां, पूर्व विधायक विरेंद्र प्रताप सिंह रहे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का माला व साफा पहनकर आयोजित समिति द्वारा स्वागत किया गया। बाड़मेर के महंत प्रताप पुरी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में मदिरा और मांस के सेवन को कोई जगह नहीं है। फिर भी सब लोग हम उसे तवजो देते आ रहे हैं। अपना व अपने परिवार का पेट भरना कोई अहसान नहीं है, ये तो सब को करना पड़ता है। जरूरी यह है कि अपनी भलाई के साथ-साथ किसी दुसरे का भी भला करें। राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे राव टोडरमल जैसे महान व्यक्तित्व के धनी की मूर्ति अनावरण का सौभाग्य मिला है। इस दौरान पैतालीसा के सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur