उदयपुरवाटी, एसएफआई तहसील कमेटी में एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जानकारी के अनुसार छात्र संगठन एसएफआई ने NTA को खत्म करने और भारत के शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की है। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि भारत के छात्र राष्ट्रीय परीक्षाओं के आयोजन में NTA और शिक्षा मंत्रालय की अत्यधिक गैर जिम्मेदारी के कारण युवा आक्रोषित है। NTA परीक्षा मे पेपर लिक सीयूईटी परीक्षाओ मे विसंगतियों और UGC नेट 2024 परीक्षा की अखंडता मे वर्तमान समझौता से देश भर के लाखों छात्रों के जीवन व कैरियर पर बुरा असर पड़ रहा है। तहसील महासचिव अंकित कांटीवाल ने बताया कि लगातार विसंगतियों को गंभीरता को देखते हुए NTA प्रणाली को खत्म करने की मांग करते हैं। साथ ही हाल ही में नेट-नीट परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हैं। जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुईवाल, तहसील महासचिव अकिंत काटिवाल, तहसील उपाध्यक्ष भरत कुमावत, प्रकाश बागोरा, समीर अली, मोहित वर्मा, शिव वर्मा, सुनिल गुर्जर सहित मौजूद थे।
Hindi News / नीमकाथाना / छात्र संगठन एसएफआई तहसील कमेटी ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

